[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर – बुढ़ाना पुलिस द्वारा अवैध शस्त्रों की सप्लाई करने वाले 4 अभियुक्तगण गिरफ्तार

Share This Article

अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फनगर, संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह तथा प्र0नि0 थाना बुढ़ाना श्री सुभाष अत्री के कुशल नेतृत्व में थाना बुढाना पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 25/26.04.26 को रात्रि में थाना बुढाना पुलिस संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चैकिंग कर रही थी। चैकिंग के दौरान थाना बुढाना पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर बुढाना-काधला मार्ग से विज्ञाना जाने वाले रास्ते पर एचपी गैस गोदाम के पास 04 संदिग्ध व्यक्ति खडे दिखाई दिये। पुलिस टीम जब उनके पास पहुंची तो संदिग्धों के द्वारा भागने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण को भागने का अवसर दिये बिना आवश्यक बल प्रयोग कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 01 अवैध पिस्टल .32 बोर, 03 अवैध तमंचे मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*

*1.* आर्यन पुत्र बिल्लू निवासी ग्राम टाण्डा माजरा थाना बुढाना मु0नगर, उम्र करीब 22 वर्ष

*2.* अनस पुत्र अलाउद्दीन निवासी ग्राम कबीर पुर थाना शाहपुर मु0नगर, उम्र करीब 21 वर्ष

*3.* सुहैल राणा पुत्र जुल्फिकार निवासी ग्राम जौला थाना बुढाना मु0नगर, उम्र करीब 24 वर्ष

*4.* वंश पाल पुत्र संजीव कुमार निवासी ग्राम अलीपुर अटेरना थाना बुढाना मु0नगर, उम्र करीब 20 वर्ष

 

*बरामदगी का विवरण-*

✔️ 01 अवैध पिस्टल 32 बोर (मेड इन इटली)

✔️ 03 अवैध तमंचे 315 बोर

✔️ 02 जिंदा कारतूस 315 बोर ।

 

*पूछताछ का विवरण-* प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा अवैध शस्त्रों की सप्लाई का कार्य किया जाता है। हम लोग बाहर से सस्ते दामों पर अवैध शस्त्रों को खरीदकर लाते हैं तथा उन्हे मांग के आधार पर उंचे दामों पर बेचकर अवैध लाभ अर्जित करते हैं। आज हम थानाक्षेत्र बुढाना में अवैध शस्त्रों की सप्लाई के लिये आये थे कि पुलिस द्वारा हमें पकड लिया गया।

 

थाना बुढाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तगण के विस्तृत आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है तथा अवैध शस्त्रों की सप्लाई के सम्बन्ध में FORWARD & BACKWARD LINKAGES की भी जांच की जा रही है।

 

*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*

*1.* मु0अ0सं0-180/26 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त आर्यन उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*

*1.* मु0अ0सं0-81/24 धारा-120बी/323/34/366/376डी/506 भादवि थाना बुढाना, मु0नगर

*2.* मु0अ0सं0-82/24 धारा-307 भादवि व 3/25/27 ए एक्ट थाना बुढाना, मु0नगर

*3.* मु0अ0सं0-27/25 धारा-2/3 गैगस्टर एक्ट थाना बुढाना, मु0नगर

*4.* मु0अ0सं0-180/26 धारा-5/25 आर्म्स एक्ट थाना बुढाना, मु0नगर

 

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*

*1.* प्र0नि0 सुभाष अत्री थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

*2.* उ0नि0 संदीप सिंह थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

*3.* उ0नि0 आशीष चौधरी थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

*4.* है0का0176 अमरदीप सिरोही थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

*5.* है0का0244 नकुल सांगवान थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

*6.* है0का0 640 निर्वेश थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

 

*नोट–* उक्त सराहनीय कार्य हेतु थाना बुढाना पुलिस टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ₹15,000/- के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

 

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This