राष्ट्रीय

पंजाब सरकार को बड़ा झटका, कुमार विश्वास और तजिंदर पाल बग्गा के खिलाफ दर्ज, FIR को HC ने किया रद्द

पंजाब सरकार को बड़ा झटका, कुमार विश्वास और तजिंदर पाल बग्गा के खिलाफ दर्ज, FIR को HC ने किया रद्द


चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे और वर्तमान में प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास और भाजपा नेता तजिंदर पाल बग्गा को पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। दोनों के खिलाफ पंजाब में दर्ज एफआईआर को हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया है। ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कथित भड़काऊ बयानों को लेकर पंजाब की रूपनगर पुलिस ने कुमार विश्वास के खिलाफ मामला दर्ज किया था। कुमार विश्वास और तजिंदर पाल बग्गा ने साफ तौर पर कहा था कि पंजाब सरकार द्वारा दर्ज कराए गए केस राजनीति से प्रेरित है। कुमार विश्वास पर आरोप था कि उन्होंने अरविंद केजरीवाल के खालिस्तान से संबंध के गलत आरोप लगाए हैं।

इसे भी पढ़ें: गुजरात में कांग्रेस की बदली रणनीति को भाँप कर मोदी ने भाजपा को कर दिया है चौकन्ना

दूसरी ओर दिल्ली में तजिंदर पाल बग्गा का भी केजरीवाल के खिलाफ जबरदस्त तरीके से हमलावर रहते हैं। उनके खिलाफ ही पंजाब में केस दर्ज किया गया था। तजिंदर पाल बग्गा को गिरफ्तार करने के लिए पंजाब पुलिस दिल्ली भी पहुंच गई थी। उस दौरान काफी ड्रामा देखने को मिला था। दूसरी ओर कुमार विश्वास के घर भी पंजाब पुलिस 20 अप्रैल को गाजियाबाद में पहुंची थी। अप्रैल में मोहाली में भड़काऊ बयान और आपराधिक धमकी देने के आरोपों में बग्गा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। वरिष्ठ अधिवक्ता चेतल मित्तल ने बताया कि न्यायमूर्ति अनूप चितकारा ने प्राथमिकियों को खारिज करने का आदेश दिया है।

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल का बीजेपी पर निशाना, क्या प्रधानमंत्री मोदी गुजरात में कांग्रेस के लिए प्रचार कर रहे हैं

फैसला आने के बाद कुमार विश्वास ने न्यायपालिका और अपने प्रशंसकों का धन्यवाद किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि सरकार बनते ही, मुझ पर FIR करके असुरक्षित आत्ममुग्घ बौने ने जो पंजाब-पुलिस मेरे घर भेजी थी उस बेबुनियाद FIR को आज उच्च न्यायालय पंजाब ने ख़ारिज कर दिया। न्यायपालिका व मुझे प्यार करने वालों का आभार। प्यारे अनुज भगवंत मान को पुनः सलाह कि पंजाब के स्वाभिमान को बौनी-नज़रों से बचाए। वहीं, भाजपा नेता बग्गा ने ट्वीट किया, ‘‘सत्यमेव जयते। अरविंद केजरीवाल के चेहरे पर बड़ा तमाचा। पंजाब उच्च न्यायालय ने मेरे और डॉ. कुमार विश्वास के खिलाफ दर्ज प्राथमिकियों को खारिज कर दिया।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!