राष्ट्रीय

असम में बाढ़ को लेकर गृह मंत्री अमित शाह की बड़ी बैठक, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी रहे मौजूद

असम में बाढ़ को लेकर गृह मंत्री अमित शाह की बड़ी बैठक, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी रहे मौजूद

पूर्वोत्तर राज्य असम लगातार बाढ़ की चपेट में रहता है। हर साल असम में बाढ़ बड़ा मुद्दा है। यही कारण है कि आज खुद गृह मंत्री अमित शाह ने बाढ़ के लिए जिम्मेदार कारणों को लेकर एक बड़ी समीक्षा बैठक की है। इस समीक्षा बैठक में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी मौजूद रहे। बैठक के बाद हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज बार-बार बाढ़ के लिए जिम्मेदार कारणों और समस्या से निपटने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अमित शाह ने समीक्षा बैठक के दौरान बाढ़ के बारहमासी मुद्दे के दीर्घकालिक समाधान पर जोर दिया। उन्होंने असम को बाढ़ मुक्त बनाने के लिए अंतर-मंत्रालयी और अंतर-विभागीय समन्वय पर भी जोर दिया।

इसे भी पढ़ें: अमित शाह बोले- देश की सभी पंचायतों में पैक्स की स्थापना की जाएगी, पूर्वोत्तर को भी होगा फायदा

आपको बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह फिलहाल पूर्वोत्तर के दौरे पर हैं। आज उन्होंने सिक्किम में एक कार्यक्रम में भाग लिया था। उन्होंने कहा था कि देश की सभी पंचायतों में अगले पांच वर्षों के दौरान प्राथमिक कृषि ऋण समितियां (पैक्स) स्थापित की जाएंगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इससे डेयरी उत्पादों के विपणन सहित विभिन्न गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और पूर्वोत्तर के लोगों को इससे विशेष फायदा होगा। इसके बाद वह असम के दौरे पर चले गए। असम में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ वह पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन भी करेंगे। जानकारी के मुताबित अमित शाह के यहां भाजपा के कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे।

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में इस साल पर्यटकों की संख्या ने 75 सालों का रिकॉर्ड तोड़ डाला

इसके साथ ही अमित शाह पूर्वोत्तर के राज्यों के मुख्यमंत्रियों और पुलिस महानिदेशकों के साथ मादक पदार्थों के मुद्दे पर बैठक करेंगे, उत्तर पूर्वी अंतरिक्ष उपयोग केंद्र (एनई-सैक) की कार्यप्रणाली की समीक्षा करेंगे और भाजपा की असम इकाई के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। गृह मंत्री शनिवार की शाम में पूर्वोत्तर के राज्यों के मुख्यमंत्रियों और पुलिस महानिदेशकों के साथ मादक पदार्थों को लेकर एक बैठक करेंगे। इससे पहले, वह एनई-सैक जाएंगे और उसकी कार्यप्रणाली की समीक्षा करेंगे। मेघालय सोसायटी पंजीकरण अधिनियम 1983 के अंतर्गत पंजीकृत सोसायटी एनई-सैक भारत सरकार के अंतरिक्ष विभाग तथा उत्तर पूर्वी परिषद (एनईसी) की संयुक्त पहल है।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!