दिल्ली में कोरोना के 12,481 नए मामले, 347 और लोगों की मौत
दिल्ली में कोरोना के 12,481 नए मामले, 347 और लोगों की मौत

\]
नयी दिल्ली। दिल्ली में एक दिन में कोविड-19 के 12,481 नए मामले सामने आने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13,48,699 हो गई। वहीं, 347 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 20,010 हो गई। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण की दर अब 17.76 प्रतिशत है।
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 12,481 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 13,583 लोग डिस्चार्ज हुए और 347 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई।
पॉजिटिविटी रेट: 17.76%
कुल मृत्यु: 20,010
कुल डिस्चार्ज: 12,44,880
सक्रिय मामले: 83,809 pic.twitter.com/u8b2YTTWLM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 11, 2021
बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 70,000 से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। इस दौरान 1.40 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीका भी लगाया गया। वहीं, अस्पतालों में 22,953 बेड (बिस्तर) में से 3,890 बेड खाली हैं।