राष्ट्रीय

Nadda In Himachal । हिमाचल में बोले जेपी नड्डा, राष्ट्र हमारे लिए सर्वोपरि, कुर्सी के लिए हमने नहीं बदले रंग

Nadda In Himachal । हिमाचल में बोले जेपी नड्डा, राष्ट्र हमारे लिए सर्वोपरि, कुर्सी के लिए हमने नहीं बदले रंग

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां राजनीतिक दलों की ओर से शुरू की जा चुकी है। उना जिले में भाजपा जिला कार्यालय के उद्घाटन समारोह में जेपी नड्डा पहुंचे थे। जेपी नड्डा ने इस दौरान साफ तौर पर कहा कि भाजपा के लिए राष्ट्र सबसे पहले है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर भी जबरदस्त तरीके से निशाना साधा। अपने बयान में नड्डा ने कहा कि राष्ट्र हमारे लिए सर्वोपरि है। साथ ही साथ, अगर स्थानीय आकांक्षाओं को साथ लेकर चलने का सामर्थ्य है तो वह भारतीय जनता पार्टी में है और कोई पार्टी ऐसी नहीं है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि सारी पार्टियां सिकुड़ गई है, कांग्रेस सिर्फ भाई-बहन की पार्टी बनकर रह गई है।

इसे भी पढ़ें: ‘मैं नकली गांधी की बात क्यों करूं’, बसवराज बोम्मई बोले- कर्नाटक कांग्रेस के लिए एटीएम था, जो अब चला गया

नड्डा ने आगे कहा कि हम लोग सौभाग्यशाली हैं कि हम दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी हैं। भाजपा विचारों से जुड़ी हुई पार्टी है, हमने कुर्सी के लिए रंग नहीं बदले। हमारा उद्देश्य है- सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश राष्ट्र के लिए हमेशा सर्वोपरि रहा है, राष्ट्रीय ताकत को मजबूती करके चलना है। आने वाले चुनाव में फिर से यहां कमल खिलाना है और कमल को जिताना है। उन्होंने कहा कि भाजपा गांव, गरीब, वंचित, पीड़ित, शोषित, दलित, महिला, युवा, किसान सबके लिए काम करने वाली पार्टी है। वहीं, हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश) में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पार्टी की बैठक में भी शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें: ‘गाय माता के रखरखाव के लिए गाय हर दिन देंगे 40 रुपये’, केजरीवाल बोले- गुजरात में बन रही AAP की सरकार

वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने धर्मशाला में विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। ठाकुर ने कहा कि गांधी जयंती के असवर पर उनके उस योगदान को स्मरण करता हूं जो देश के करोड़ों लोगों का आज़ादी का मंत्र बना। देश की आज़ादी के लिए उनका योगदान जिस तरह से रहा, अहिंसा अपनाकर भी हम अपनी बात को प्रभावी ढंग से मनवा सकते हैं। इस योगदान को मैं स्मरण करता हूं। आपको बता दें कि इस साल हिमाचल प्रदेश में विधानसभा के चुनाव प्रस्तावित हैं। हिमाचल प्रदेश में फिलहाल भाजपा की सरकार है। भाजपा के लिए सत्ता वापसी एक बड़ी चुनौती है। यही कारण है कि भाजपा नेता लगातार राज्य का दौरा कर रहे हैं।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!