राष्ट्रीय

Asian Games 2023: भारत के लिए शानदार रहा 12वां दिन, क्या 100 का आंकड़ा होगा पार?

Asian Games 2023: भारत के लिए शानदार रहा 12वां दिन, क्या 100 का आंकड़ा होगा पार?

Asian Games 2023: भारत के लिए शानदार रहा 12वां दिन, क्या 100 का आंकड़ा होगा पार?
एशियन गेम्स 2023 का 12वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। भारत ने आज तीन स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीता। इसके साथ ही भारत के कुल पदों को की संख्या 86 हो गई है। भारत फिलहाल पदक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गया है। चर्चा इस बात पर है कि क्या भारत पदक तालिका की अपनी संख्या को 100 तक पहुंचा सकता है? अगर ऐसा होता है तो कहीं ना कहीं भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन इस बार के एशियाई गेम्स में स्वर्णिम रहेगा। दिन की शुरूआत शानदार रही। भारतीय महिला कंपाउंड टीम को स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, दीपिका पल्लीकल और हरिंदर पाल सिंह संधू ने फाइनल में मलेशिया की जोड़ी को सीधे गेम में हराकर मिश्रित युगल का खिताब जीता लेकिन सौरव घोषाल को रजत से संतोष करना पड़ा। पुरुष कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने एशियाई खेलों की तीरंदाजी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। प्रणय ने सेमीफाइनल में जगह बनाकर पदक पक्का किया वहीं सिंधू हार गई। अंतिम ने कांस्य जीता। वहीं, चीन से हारकर भारतीय महिला हॉकी टीम का स्वर्ण जीतने का सपना टूट गया।

खबरें विस्तृत में
– भारत की महिला टीम ने गुरुवार को कड़े मुकाबले में एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक जीता जबकि पुरुष टीम को खिताब के लिए अधिक पसीना नहीं बहाना पड़ा जिससे भारत के कंपााउंड तीरंदाजों ने तीनों टीम स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर क्लीन स्वीप किया। भारत ने इस तरह एशियाई खेलों की तीरंदाजी स्पर्धा में अपने अब तक के सर्वश्रेष्ठ अभियान को आगे बढ़ाया। महिला कंपाउंड टीम ने पिछड़ने के बाद वापसी करते रोमाचंक फाइनल में चीनी ताइपे को एक अंक से हराया।

– भारत के मान सिंह और अप्पाचंगदा बो बेलियप्पा गुरुवार को यहां एशियाई खेलों की पुरुष मैराथन स्पर्धा में क्रमश: आठवें और 12वें स्थान पर रहे। मान सिंह ने दो घंटे 16 मिनट 59 सेकेंड में मैराथन पूरी की जबकि बेलियप्पा ने दो घंटे 20 मिनट 52 सेकेंड का समय लिया। मान सिंह और बेलियप्पा विजेता से क्रमश: तीन मिनट 57 सेकेंड और सात मिनट 50 सेकेंड पीछे रहे।

– सात बार की चैंपियन भारत की पुरुष कबड्डी टीम ने गुरुवार को यहां ग्रुप ए में चीनी ताइपे को 50-27 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई और एशियाई खेलों में पदक सुनिश्चित किया। इस जीत से भारत अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है जबकि चीनी ताइपे की टीम दूसरे स्थान पर चल रही है।

– भारत के शीर्ष एकल खिलाड़ी एचएस प्रणय ने गुरुवार को यहां मलेशिया के ली झी जिया को तीन गेम तक चले पुरुष एकल के रोमांचक क्वार्टर फाइनल में हराकर भारत के लिए बैडमिंटन का पदक सुनिश्चित किया लेकिन महिला एकल में पीवी सिंधू को हार का सामना करना पड़ा। कमर की चोट से जूझ रहे दुनिया के सातवें नंबर के खिलाड़ी प्रणय ने दुनिया के 16वें नंबर के खिलाड़ी जिया को 78 मिनट चले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में 21-16 21-23 22-20 से हराया।

– भारत की दीपिका पल्लीकल और हरिंदर पाल सिंह संधू ने गुरुवार को फाइनल में मलेशिया की जोड़ी को सीधे गेम में हराकर स्क्वाश मिश्रित युगल का खिताब जीता और एशियाई खेलों में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी सुनिश्चित किया। दीपिका और हरिंदर ने फाइनल में आइफा बिंटी अजमन और मोहम्मद सयाफिक बिन मोहम्मद कमल को 35 मिनट में 11-10 11-10 से हराया। भारत ने 2014 में पुरूष टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था जो टीम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था।

– एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर पेरिस ओलंपिक के लिये सीधे क्वालीफाई करने का भारतीय महिला हॉकी टीम का सपना तीन बार की चैम्पियन चीन के हाथों सेमीफाइनल में 0 . 4 से मिली हार के साथ टूट गया। पिछली बार की रजत पदक विजेता भारतीय टीम विश्व रैंकिंग में सातवें स्थान पर है और एशियाई खेलों में सबसे ऊंची रैंकिंग वाली टीम थी। दुनिया की 12वें नंबर की टीम और पिछली बार की कांस्य पदक विजेता चीन ने हालांकि उसे खुलकर खेलने ही नहीं दिया।

– युवा स्टार अंतिम पंघाल ने तोक्यो ओलंपिक पदक विजेता बोलोरतुया बात ओचिर को 3.1 से हराकर एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता जबकि कुश्ती में बाकी भारतीय पहलवानों को निराशा हाथ लगी। उन्नीस वर्ष की अंतिम ने जापान की दो बार की विश्व चैम्पियन अकारी फुजीनामी से महिलाओं के 53 किलो वर्ग में सेमीफाइनल हारने के बाद कांस्य पदक के मुकाबले में दमदार वापसी की। उसने मंगोलियाई प्रतिद्वंद्वी को हावी होने का मौका नहीं दिया।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!