Munawar Faruqui का टूटा रिश्ता, Anjali Arora संग बढ़ी नजदीकियां बनी ब्रेकअप की वजह!
Munawar Faruqui का टूटा रिश्ता, Anjali Arora संग बढ़ी नजदीकियां बनी ब्रेकअप की वजह!

रिएलिटी शो ‘लॉक अप’ (Lock Upp) के विजेता स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) के चाहनेवालों के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। खबरों के मुताबिक, स्टैंडअप कॉमेडियन का उनकी गर्लफ्रेंड नाजिला के साथ ब्रेकअप हो गया है। जानकारी के लिए बता दें, दोनों ने पिछले साल दिसंबर में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था। लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि दोनों अलग हो गए हैं। इतना ही नहीं दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम से अनफॉलो भी कर दिया है।
इसे भी पढ़ें: Aryan Khan का स्टाइलिश फोटोशूट वायरल, बेटे पर प्यार लुटाते दिखें Gauri और Shah Rukh Khan
बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए एक सूत्र ने दोनों के ब्रेकअप का खुलासा किया है। सूत्र ने बताया, “दोनों अलग हो गए हैं। हाल ही में दोनों ने साथ नहीं रहने का फैसला किया है। दोनों ने इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया है।” बता दें कि मुनव्वर और नाजिला की तरफ से ब्रेकअप की पुष्टि नहीं की गयी हैं। वहीं कॉमेडियन के मैनेजर ने टीओआई को बताया कि वह अपने रिश्ते पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं।
इसे भी पढ़ें: अभिनेत्री के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी बॉडीबिल्डर गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर बनाए थे शारीरिक संबंध
मुनव्वर और नाजिला के ब्रेकअप की खबरें इस समय सुर्खियों में बनी हुई हैं। दोनों के अलग होने का कारण अभी सामने नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर चर्चा है कि अंजलि अरोड़ा इसके पीछे की वजह है। दरअसल, लॉक अप में अंजलि और मुनव्वर के बीच काफी नजदीकियां देखी गयी थीं। जिसके बाद लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि ये भी नाजिला के साथ कॉमेडियन के ब्रेकअप की वजह हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: सामने आई MS Dhoni की मृतक गर्लफ्रेंड की तस्वीर, खूबसूरती के आगे फैल है एक्स Deepika Padukone
मुनव्वर फारूकी जबतक लॉक अप में थे तब तक उन्होंने अपने रिश्ते को लेकर कभी बात नहीं की थी। लेकिन शो से बाहर आने के बाद उन्होंने नाजिला के साथ अपने रिश्ते को जगजाहिर किया था। दोनों को कई मौकों पर साथ घूमते भी देखा गया है। हांलाकि, ब्रेकअप की खबरों में कितनी सच्चाई है ये बात सिर्फ मुनव्वर और नाजिला ही जानते हैं।