दिवंगत किरोड़ी सिंह बैंसला के अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में पहुंचे ओम बिरला, कहा- संघर्ष की गौरव यात्रा है कर्नल साहब का जीवन
दिवंगत किरोड़ी सिंह बैंसला के अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में पहुंचे ओम बिरला, कहा- संघर्ष की गौरव यात्रा है कर्नल साहब का जीवन

कोटा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सोमवार को पुष्कर के अल्प प्रवास पर रहे। इस दौरान वे दिवंगत कर्नन किरोड़ी सिंह बैंसला के अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए बिरला ने कहा कि कर्नल बैंसला का जीवन, संघर्ष की गौरव यात्रा है। उनसे प्रेरणा लेकर युवा भी स्वयं को समाज व देश के कल्याण के लिए समर्पित करें।
इसे भी पढ़ें: लोकसभा अध्यक्ष ने ली कोटा-बूंदी के अधिकारियों की बैठक, बोले- सभी बाढ़ प्रभावितों को मुआवजा सुनिश्चित करें
बिरला ने कहा के कर्नल बैंसला को श्रद्धासुमन अर्पित करने उमड़ा यह जनसमुदाय उनके विराट व्यक्तित्व और लोकप्रियता की गवाही दे रहा है। किसान परिवार में जनमें कर्नल साहब ने सामाजिक अधिकारों की रक्षा के लिए काम किया। एक शिक्षक के रूप में उन्होंने समाज को संदेश देने का काम किया तो एक सैनिक के रूप में दृढ़ता से देश की सीमाओं की रक्षा की। वे सामाजिक कुरीतियों को दूर करने, शिक्षा तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के भी सतत प्रयास करते रहे। बेटियों को आगे लाने में उनकी विशेष रूचि रही तथा फिजूलखर्ची बंद कर समाज के जरूरतमंद की सहायता में उस पैसे का उपयोग करने की बात कही।
इसे भी पढ़ें: लैटिन अमेरिका में स्वामी विवेकानंद की पहली प्रतिमा, ओम बिरला ने किया अनावरण, कहा- समय से परे है उनकी शिक्षा
उन्होंने अपने लिए जो लक्ष्य निर्धारित किए उनको हासिल करने के लिए निष्ठा से कार्य किया। निधन से पूर्व 81 साल की उम्र में भी उनकी सक्रियता निरंतर बनी हुई थी। नई पीढ़ी कर्नल साहब के जीवन के बारे में जाने। इससे उन्हें अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ने की एक नई ऊर्जा मिलेगी।