राष्ट्रीय

Bharat Jodo Yatra। स्मृति ईरानी ने साधा राहुल गांधी पर निशाना, बोलीं- मैं आपकी सत्ता की भूख से हैरान हूं

Bharat Jodo Yatra। स्मृति ईरानी ने साधा राहुल गांधी पर निशाना, बोलीं- मैं आपकी सत्ता की भूख से हैरान हूं


पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य से कांग्रेस की ओर से भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुआ है जो कि कश्मीर तक जाएगा। इस दौरान राहुल गांधी लगातार भाजपा पर हमला कर रहे हैं। इन सबके बीच कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा के बहाने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर प्रहार किया है। स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी भारत को एकजुट करने के लिए यात्रा पर निकले हैं। लेकिन उन्हें यह बताना होगा कि भारत को तोड़ने का दुस्साहस किसने किया। राहुल पर हमला जारी रखते हुए स्मृति ने साफ तौर पर कहा कांग्रेस ऐसे व्यक्ति को पार्टी का सदस्य बनाती है जिसने ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे, इंशा अल्लाह’ का नारा लगाया था।’

इसे भी पढ़ें: ‘गुजरात मांग रहा बदलाव’, अरविंद केजरीवाल बोले- मनीष सिसोदिया जल्द ही निकालेंगे यात्रा

दरअसल, स्मृति ईरानी कर्नाटक दौरे पर है कर्नाटक में भाजपा सरकार के 3 साल पूरे हो रहे हैं। इस अवसर पर स्मृति ईरानी ने एक आयोजन को संबोधित किया। राहुल गांधी ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान केंद्र की मोदी सरकार पर सरकारी जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया था। राहुल के आरोप पर स्मृति ईरानी ने पलटवार करते हुए कहा कि पूरी गंभीरता के साथ में राजद्रोह का आरोप लगा रही हूं। मैं इस बात से हैरान हूं कि राहुल गांधी ने कहा है कि वह पूरी व्यवस्था के खिलाफ लड़ रहे हैं। आप ने भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है। मैं आपकी सत्ता की भूख से हैरान हूं। दरअसल, राहुल गांधी ने कहा था कि भाजपा ने सरकारी संस्थानों को अपने नियंत्रण में ले लिया है। सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) और ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की कार्यशैली भी सवालों के घेरे में आ गई है।

इसे भी पढ़ें: ‘विदेशी टी-शर्ट पहनकर भारत जोड़ने निकले राहुल बाबा’, अमित शाह बोले- तुष्टिकरण की राजनीति करती है कांग्रेस

अपने बयान में कांग्रेस नेता ने कहा था कि आज हालात यह है कि हम सिर्फ एक राजनीतिक पार्टी के खिलाफ नहीं लड़ रहे, बल्कि पूरी राज्य व्यवस्था से लड़ रहे हैं। हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब राहुल गांधी और स्मृति ईरानी आमने-सामने हैं। सड़क से संसद तक दोनों के बीच वार-पलटवार का दौर चलता रहता है। दरअसल, स्मृति ईरानी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को अमेठी से हरा दिया था। अमेठी कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। गांधी परिवार के कई लोग और उसके सहयोगी लगातार अमेठी से सांसद चुने जाते रहे हैं। राहुल गांधी भी लगातार अमेठी का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। लेकिन 2019 के चुनाव में उन्हें अमेठी से सफलता नहीं मिली थी।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!