अंतर्राष्ट्रीय

बाढ़ प्रभावित पाकिस्तान की यात्रा पर पहुंचे संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुतारेस

बाढ़ प्रभावित पाकिस्तान की यात्रा पर पहुंचे संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुतारेस


संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनिया गुतारेस ने शुक्रवार को कहा कि जलवायु परिवर्तन में बाढ़ प्रभावित पाकिस्तान की भूमिका बहुत कम है, लेकिन वह उसके दुष्परिणामों से सबसे अधिक प्रभावित देशों में से एक है। उन्होंने कहा कि ऐसी आपदाओं की मार उन देशों पर पड़नी चाहिए जो जलवायु परिवर्तन के लिए जिम्मेदार है। महासचिव ने यहां प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ राष्ट्रीय बाढ़ मोचन एवं समन्वय केंद्र के दौरे के दौरान यह बात कही। केंद्र में उन्हें बाढ़ की स्थिति तथा प्रभावित क्षेत्रों में चलाये जा रहे बचाव एवं राहत कार्यों के बारे में बताया गया।

गुतारेस ने कहा, ‘‘ मानव जाति ने प्रकृति के विरूद्ध युद्ध की घोषणा कर दी है और प्रकृति पलटवार कर रही है। लेकिन प्रकृति दृष्टिबाधित है।वह उनपर पलटवार नहीं कर रही है जो प्रकृति के विरूद्ध लड़ाई में आगे हैं।’’ पाकिस्तान में सैलाब की भीषण स्थिति के बीच गुतारेस एकजुटता दिखाने के लिए शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा किवैश्विक उत्सर्जन में पाकिस्तान की भूमिका नहीं के बराबर है, लेकिन वह जलवायु परिवर्तन की सबसे अधिक मार झेलने वालों में से एक है। उन्होंने कहा, ‘‘ यह ऐसा है कि प्रकृति ने गलत लक्ष्य को निशाना बनाया है।

यह वे देश होने चाहिए जो जलवायु परिवर्तन के लिए अधिक जिम्मेदार हैं , उनके सामने इन प्रकार की चुनौतियां होनी चाहिए।’’ उन्होंने विकसित देशों से उत्सर्जन में भारी कटौती करने तथा संकट की स्थिति उबरने में पाकिस्तान जैसे जरूरतमंद देशों की मदद करने का आह्वान किया। गुतारेस ने कहा कि विनाशकारी बाढ़ से उत्पन्न चुनौती से निपटने में पाकिस्तान का व्यापक सहयोग करना अंतरराष्ट्रीय बिरादरी का दायित्व है। अपनी पाकिस्तान यात्रा से दो हफ्ते से भी कम वक्त पहलेसंयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने इस देश में अप्रत्याशित बारिश और बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए 16 करोड़ डॉलर के आपात कोष की अपील की थी।

इस सैलाब में जून से करीब 1350 लोगों की मौत हो चुकी है तथा पाकिस्तान का करीब एक तिहाई हिस्सा पानी में डूबा हुआ है। बाढ़ प्रभावितों के प्रति एकजुटता प्रदर्शित करते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की वर्तमान स्थिति के बारे में अंतरराष्ट्रीय समुदाय को जागरूक करने तथा संयुक्त राष्ट्र के माध्यम इस देश को सहायता पहुंचाने का वह भरसक प्रयास करेंगे। शरीफ ने पाकिस्तान के लोगों के लिए सहानुभूति एवं सहयोग का संदेश देने के लिए संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के प्रति आभार प्रकट किया।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!