राष्ट्रीय

इतिहास के गौरव का प्रतीक, इंडिया गेट पर नेताजी की प्रतिमा, PM मोदी ने किया अनावरण

इतिहास के गौरव का प्रतीक, इंडिया गेट पर नेताजी की प्रतिमा, PM मोदी ने किया अनावरण


राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ किया गया है। वहीं पीएम नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 28 फुट ऊंची होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण भी प्रधानमंत्री द्वारा किया गया। पीएम ने इससे पहले 23 जनवरी 2022 को नेताजी की 125वीं जयंती के मौके पर उनकी होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया था। अब इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। 28 फुट उंची प्रतिमा को एक ग्रेनाइट पत्थर से उकेरा गया है। जिसका वजन 65 मिट्रिक टन है।

इसे भी पढ़ें: कर्तव्य पथ के उद्घाटन समारोह जुटे विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गज, जानें किसने क्या कहा?
पारंपरिक गीत के साथ प्रतिमा का अनावरण

प्रतिमा का अनावरण आजाद हिंद फौज के पारंपरिक गीत ‘‘कदम, कदम बढ़ाए जा’’ की धुन के साथ किया गया। एक भारत-श्रेष्‍ठ भारत और अनेकता में एकता की भावना को प्रदर्शित करने के लिए देश के कोने-कोने से आए 500 नर्तकों द्वारा एक सांस्‍कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

जॉर्ज पंचम की प्रतिमा की जगह नेताजी की मूर्ति

भारत माता के वीर सपूत सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा उस जगह लगाई गई है जहां पहले ब्रिटेन के राजा जॉर्ज पंचम की मूर्ति लगी थी। जॉर्ज पंचम की प्रतिमा को साल 1968 में हटा दिया गया था। इस प्रतिमा को ओडिशा के प्रसिद्ध मूर्तिकार और राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय के महानिदेशक अद्वैत गडनायक ने बनाया है।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!