राष्ट्रीय

Chinese Astrology: चीनी ज्योतिष की राशियां 12 पशुओं का करती हैं प्रतिनिधित्व, जन्म के साल से जानें भविष्य

Chinese Astrology: चीनी ज्योतिष की राशियां 12 पशुओं का करती हैं प्रतिनिधित्व, जन्म के साल से जानें भविष्य

Chinese Astrology: चीनी ज्योतिष की राशियां 12 पशुओं का करती हैं प्रतिनिधित्व, जन्म के साल से जानें भविष्य

हमारे देश में जिस तरह से 12 राशियों के अनुसार व्यक्ति को उसके भविष्य की जानकारी दी जाती है। ठीक उसी तरह से चीनी ज्योतिष में भी 12 राशियां पायी जाती है। यह राशियां स्वर्ग, पृथ्वी और जल के सामंजस्य पर आधारित है। चीनी ज्योतिष में राशियों के पशु चिन्ह हैं। एक जानवर हर साल का प्रतिनिधित्व करता है। यह व्यक्ति के जन्म के साल के आधार पर जानते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि चीनी ज्योतिष के हिसाब से आपकी कौनसी राशि है और आप कैसे व्यक्तित्व वाले इंसान है।

जानिए चीनी ज्‍योतिष से अपना व्यक्तित्व

चूहा पशु चिह्न

जिन लोगों का जन्म साल 1960, 1972, 1984, 1996, 2008, 2020 में हुआ है। उनकी जन्म राशि चूहा है। चूहा राशि के जातक चालाक, बुद्धिमान और कल्पनाशील होते हैं। इन लोगों को एक जगह पर बैठना पसंद नहीं होता है। इस राशि के जातक कुछ ना कुछ नया ट्राई करने के बारे में सोचा करते हैं। इनकी ड्रैगन राशि के जातकों से अच्छी बनती है।

सुअर पशु चिह्न

जिन जातकों का जन्म साल 1947, 1959, 1971, 1983, 1995, 2007, 2019 में होता है। उनकी सुअर राशि होती है। ऐसे लोग जिंदादिल और खुशमिजाज होते हैं। ऐसे लोग भविष्य की बजाय वर्तमान में जीना ज्यादा पसंद करते हैं। यह लोग दूसरों की भलाई के लिए हमेशा खड़े होते हैं।

ड्रैगन पशु चिह्न

साल 1952, 1964, 1976, 1988, 2000 और 2012 में जन्मे लोगों की ड्रैगन राशि होती है। इस राशि को सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। इस राशि के लोग अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होने के साथ ही चालाक होते हैं। ड्रैगन राशि के जातक अपने काम से काम रखते हैं।

बंदर पशु चिह्न

साल 1956, 1968, 1980, 1992, 2004 और 2016 में जन्मे लोगों की बंदर राशि होती है। इस राशि के जातक मजाकिया, चालाक और उत्‍साह पूर्वक जिंदगी जीने वाले होते हैं। यह लोग चालाकी के साथ दूसरों से अपना काम निकलवाने में माहिर होते हैं।

मुर्गा पशु चिह्न

जिन लोगों का जन्म साल 1945, 1957, 1969, 1981, 1993, 2005 या 2017 में होता है। उन लोगों की मुर्गा राशि होती है। यह लोग शांत, मेहनती और बहादुर होते हैं। इस राशि के जातकों के लिए परिवार ही सबकुछ होता है।

बकरी पशु चिह्न

जिन लोगों का जन्म साल 1943, 1955, 1967, 1979, 1991, 2003, 2015 में होते हैं। उनकी बकरी राशि होती है। इस राशि के जातकों को ग्रुप में रहना पसंद होते हैं। बकरी राशि के लोग बहुत मेहनती और अच्‍छा नतीजा देने में माहिर होते हैं।

सांप पशु चिह्न

साल 1953, 1965, 1977, 1989, 2001, 2013 में पैदा हुए लोगों की सांप राशि है। यह लोग काफी ज्यादा इंटेलिजेंट और टैलेंटेड होते हैं। हांलाकि यह लोग समय आने पर अपनी प्रतिभा का परिचय देते हैं।

बाघ पशु चिह्न

जिन जातकों का जन्म साल 1950, 1962, 1974, 1986, 1998, 2010, 2022 में होता है। उनकी बाघ राशि होती है। यह जातक काफी ज्यादा लकी होते हैं। इसके अलावा यह साहसी और निडर होते हैं। लेकिन कई बार अहंकार में आने के बाद यह लोग अपना ही नुकसान चाहते हैं।

श्वान पशु चिह्न

जिन लोगों का जन्म साल 1958, 1970, 1982, 1994, 2006, 2018 में होता है। इनकी श्वान राशि होती है। इस राशि के जातक सेवाभाव और वफादार होते हैं। यह लोग परिजनों और दोस्तों के साथ खुशनुमा जिंदगी बिताते हैं।

बैल पशु चिह्न

साल 1949, 1961, 1973, 1985, 1997, 2009 और 2021 में पैदा हुए लोगों की बैल राशि है। यह लोग मेहनती, सीधे और सरल रास्ते पर चलने वाले लोग होते हैं।

खरगोश पशु चिह्न

साल 1951, 1963, 1975, 1987, 1999 और 2011 में पैदा हुए लोगों की खरगोश राशि होती है। यह चंचल, खूबसूरत और आकर्षक होते हैं। इन जातकों की विनम्रता ही उनकी पर्सनालिटी में चार चांद लगाने का काम करती है।

घोड़ा पशु चिह्न

जिन जातकों का जन्म 1942, 1954, 1966, 1978, 1990, 2002 और 2014 में होता है। उन लोगों की घोड़ा राशि होती है। यह जातक स्वभाव से टैंलेंटेड, मेहनती, उदार और एनर्जेटिक होते हैं।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!