राष्ट्रीय

चिदंबरम का अजीबोगरीब बयान, कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा को बताया देश का दूसरा स्वतंत्रता संग्राम

चिदंबरम का अजीबोगरीब बयान, कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा को बताया देश का दूसरा स्वतंत्रता संग्राम


राहुल गांधी के नेतृत्व में आज कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत हुई है। इस यात्रा के तहत कांग्रेस के नेता 3500 किलोमीटर पैदल यात्रा करेंगे। यह यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हुई है जो कि कश्मीर तक जाएगी। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता कन्याकुमारी में मौजूद रहे। इस दौरान पूर्व वित्त मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने अजीबोगरीब बयान दे दिया। अपने बयान में पी चिदंबरम ने कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा को देश का दूसरा स्वतंत्रता संग्राम बता दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने इस बात का भी दावा कर दिया कि जब तक विभाजनकारी ताकतों को पराजित नहीं किया जाता है, तब तक यह ऐसे ही जारी रहेगा।

इसे भी पढ़ें: ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कांग्रेस के लिए एक ऐतिहासिक अवसर, सोनिया गांधी बोलीं- पूरी भावना के साथ लूंगी भाग

भाजपा की आलोचना करते हुए चिदंबरम ने साफ तौर पर कहा कि दूसरे स्वतंत्रता संग्राम में भी भाजपा की कोई भूमिका नहीं होगी। इस संग्राम के चलते भाजपा पूरी तरह से नष्ट हो जाएगी। भाजपा के आलोचनाओं का जवाब देते हुए चिदंबरम ने कहा कि भारत के उस स्वतंत्रता संग्राम में आपकी कोई भूमिका नहीं थी, जब महात्मा गांधी ने करो या मरो का नारा दिया था। इस बार भी आपकी कोई भूमिका नहीं होगी और यह यात्रा तब तक जारी रहेगी जब तक कि विभाजनकारी ताकतें पराजित नहीं हो जाती। चिदंबरम का यह वक्तव्य राहुल गांधी की मौजूदगी में आया है। राहुल गांधी ने भी साफ तौर पर कहा है कि भाजपा नहीं चाहती कि देश एकजुट रहें। यही कारण है कि देश को लगातार भाजपा बांटने की कोशिश करती है।

इसे भी पढ़ें: ‘भाजपा नहीं कर रही कोई काम’, शरद पवार से मिले नीतीश कुमार, कहा- विपक्ष का एकजुट होना जरूरी

राहुल गांधी का बयान

इस अवसर पर राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को भारत के लोगों की आवाज़ को सुनने के लिए डिजाइन किया गया है। हम RSS और भाजपा की तरह भारत के लोगों की आवाज़ को दबाना नहीं चाहते, हम भारत के लोगों को सुनना चाहते हैं। भाजपा पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें(भाजपा) लगता है कि ED, CBI, आयकर विभाग से वे विपक्ष को डरा सकते हैं। चाहे कितने भी घंटों तक पूछताछ की जाए, विपक्ष का एक भी नेता भाजपा से डरने वाला नहीं है। भाजपा को लगता है कि वे इस देश को धार्मिक आधार पर, भाषा के आधार पर बांट सकते हैं।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!