इंसान को बुरे विचार छोड़कर आगे बढ़ना चाहिए : टिकैत
इंसान को बुरे विचार छोड़कर आगे बढ़ना चाहिए : टिकैत

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने समाज से एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज के सब लोग अच्छे हैं। इंसान अच्छा होता है, केवल बुरे उसके विचार होते हैं।
एटूजेड रोड स्थित एक बैंक्वट हॉल में अखिल उत्तर प्रदेश जाट महासभा द्वारा पंच परमेश्वर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जाट समाज के उत्थान को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बालियान खाप के मुखिया चौधरी नरेश टिकैत, बुढ़ाना से रालोद विधायक राजपाल बालियान, चरथावल विधायक पंकज मलिक, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, जिला पंचायत सदस्य इरशाद चौधरी, सदर ब्लाक प्रमुख अमित चौधरी, विनोद मलिक, मोरना ब्लाक प्रमुख अनिल राठी, गौरव पिन्ना और सभी गांवो के जाट प्रधानों को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता संगठन के संरक्षक जनरल एसएस अहलावत और संचालन प्रदेश महासचिव सतेंद्र बालियान ने किया। इस दौरान रामपाल वर्मा, देवी सिंह, ओमकार अहलावत, जितेंद्र चौधरी, अनुज बालियान, कुलदीप प्रधान, विश्वेंद्र बालियान, डॉ. रविंद्र पंवार, विनोद पहलवान, जगदीश बालियान, रणधरी सिंह दरोगा, जगदीश सिंह पूर्व डीएसपी, महेशो चौधरी, रश्मि चौधरी, प्रीति चौधरी, रविंद्र अहलावत एडवोकट, ब्रजवीर सिंह, तेजपाल सहरावत आदि मौजूद रहे।