[aioseo_breadcrumbs]

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर द्वारिका सिटी में हुआ योग कार्यक्रम का आयोजन

Share This Article

मुजफ्फरनगर– अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज जानसठ रोड स्थित द्वारिका सिटी में द्वारिका वेलफेयर सोसाइटी एवं योग क्लब के संयुक्त तत्वावधान में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलोनी के निवासियों, बच्चों, महिलाओं एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योग के प्रति अपनी जागरूकता का परिचय दिया।

 

इस अवसर पर मुख्य रूप से विनोद गुप्ता मुख्य अभियंता पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड मुजफ्फरनगर क्षेत्र, मनोज कुमार यादव अधीक्षण अभियंता विद्युत नगरीय वितरण मंडल मुजफ्फरनगर तथा कुलदीप कुमार अधिशासी अभियंता, विद्युत नगरीय वितरण वाणिज्य खंड द्वितीय उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त उपखंड अधिकारी कपिल मुनि, सत्येंद्र कुमार, दिनेश कुमार, अभिनव गोयल, आशु महेश्वरी, अनिल शर्मा सहित कॉलोनी के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

 

योग प्रशिक्षक अमित पंवार ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा योग के नियमित अभ्यास से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली का आधार है और इसे दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। द्वारिका वेलफेयर सोसाइटी एवं योग क्लब ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों, स्वयंसेवकों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। विशेष रूप से योग क्लब के सदस्य मनोज राठी, ओ.पी. शर्मा, सोमवीर सिंह, एस.पी. पाल, आदेश त्यागी, रजनीश पुंडीर, अंकुर गुप्ता, गौरव तथा जी.सी. कोठारी का योगदान सराहनीय रहा।

 

कार्यक्रम का सफल संचालन मनोज कुमार सिंह सचिव द्वारिका वेलफेयर सोसाइटी तथा डॉ. सचिन जैन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

 

अंत में द्वारिका वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों, अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए नियमित रूप से योग अपनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This