ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के औरंगाबाद में छठ पूजा के लिए खाना पकाने के दौरान सिलेंडर फटा, 25 लोग घायल

बिहार के औरंगाबाद में छठ पूजा के लिए खाना पकाने के दौरान सिलेंडर फटा, 25 लोग घायल

बिहार में छठ का तैयार जहां धूम-धाम से मनाया जा रहा है वहीं राज्य से एक बहुत ही दुखद खबर आयी हैं। खबरों के मुताबिक बिहार के औरंगाबाद जिले में आज तड़के एक घर में भीषण आग लगने से कम से कम 25 लोग घायल हो गए। यह घटना तब हुई तब छठ की तैयारियां की जा रही थी।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब अनिल गोस्वामी का परिवार, जो घर का मालिक है, छठ पूजा के लिए दोपहर करीब 2.30 बजे खाना बना रहा था। अनिल ने कहा ‘हम छठ पूजा की तैयारी कर रहे थे, मेरी पत्नी खाना बना रही थी। मेरी दुकान में सिलेंडर फटने से अचानक आग लग गई। मेरे परिवार के सदस्य घायल हो गए।

उन्होंने कहा कि दमकल की गाड़ियों को तुरंत मौके पर भेजा गया, लेकिन रसोई गैस के सिलेंडर फटने से आग और बढ़ गई। अधिकारियों ने कहा कि घायलों का एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। आग के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!