[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर: “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ की नशीली दवाइयां बरामद

Share This Article

मुजफ्फरनगर: “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ की नशीली दवाइयां बरामद

 

मुजफ्फरनगर के थाना खालापार पुलिस ने “ऑपरेशन सवेरा – नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए नशीली दवाइयों की तस्करी करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 54 कार्टून में स्पासमोर कंपनी के 11,66,400 प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है। साथ ही घटना में प्रयुक्त हयुंडई एक्सटर कार (HR 10 AW 9950) भी जब्त की गई है।

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अश्वनी शर्मा, विनोद कुमार और यशपाल ग्रोवर के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों का एक संगठित गिरोह था, जो फर्जी फर्म बनाकर गोरखपुर से प्रतिबंधित नशीली दवाइयां मंगाकर अलग-अलग स्थानों पर सप्लाई करता था।

 

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एक गोदाम से बड़ी खेप बरामद की। मामले में अन्य लोगों की तलाश और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।

 

इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस टीम को 25 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा भी की गई है।

 

— अमरदीप वर्मा | हिंदुस्तान लाइव टुडे डिजिटल न्यूज़ चैनल

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This