
मुजफ्फरनगर, 29 अक्टूबर 2026 – व्यापारियों के हितों की आवाज बुलंद करने के उद्देश्य से व्यापारियों की आवाज व्यापार मंडल का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को शिव चौक और गुड़ड़ी बाजार के सात व्यापारियों ने व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान जिलाध्यक्ष शलभ गुप्ता ने नवनियुक्त सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें व्यापारिक हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने की शपथ दिलाई।
जिला महामंत्री जनार्दन विश्वकर्मा ने बताया कि नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष शलभ गुप्ता ने व्यापारियों को संगठन की सदस्यता दिलाई। सदस्यता ग्रहण करने वालों में माणिक अरोरा, सरदार जी.एस. बांगा, लविश खरबंदा, दीपांशु कुच्छल, नमन अरोरा, दशमीत सिंह और गुरकीरत सिंह शामिल रहे।
### व्यापारियों के हितों की रक्षा करना संगठन का संकल्प: शलभ गुप्ता
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शलभ गुप्ता ने कहा कि व्यापारी वर्ग देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। व्यापारियों के परिश्रम और योगदान से देश की आर्थिक व्यवस्था मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग का व्यापार के साथ-साथ व्यापारिक राजनीति में आगे आना सकारात्मक संकेत है। युवाओं की भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और व्यापारियों की समस्याओं को मजबूती से उठाने में मदद मिलेगी।
उन्होंने व्यापारियों से ईमानदारी और निर्भीकता के साथ कारोबार करने तथा व्यापारिक हितों की रक्षा के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि व्यापारियों की आवाज व्यापार मंडल को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे और शीघ्र ही नई इकाई की घोषणा की जाएगी।
### नवनियुक्त सदस्यों का किया स्वागत
कार्यक्रम की शुरुआत में नवनियुक्त सदस्यों ने जिलाध्यक्ष शलभ गुप्ता को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद जिलाध्यक्ष शलभ गुप्ता, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक मित्तल सर्राफ, नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गर्ग, जिला महामंत्री जनार्दन विश्वकर्मा, नगर मंत्री विपिन गुप्ता, सर्राफा बाजार इकाई अध्यक्ष मयंक बंसल सर्राफ और सचिव राहुल शर्मा ने नवनियुक्त सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में संगठन को विस्तार देने और व्यापारियों के हितों से जुड़े मुद्दों पर एकजुट होकर काम करने पर जोर दिया गया। इस दौरान व्यापारियों ने संगठन को मजबूत बनाने तथा व्यापारिक समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर प्रयास करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर शलभ गुप्ता, जनार्दन विश्वकर्मा, दीपक मित्तल सर्राफ, मनोज गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद गर्ग, विपिन गुप्ता, मयंक बंसल सर्राफ, राहुल शर्मा, माणिक अरोरा, सरदार जी.एस. बांगा, लविश खरबंदा, दीपांशु कुच्छल, नमन अरोरा, दशमीत सिंह, गुरकीरत सिंह सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

