[aioseo_breadcrumbs]

जनपद स्तर पर किसान दिवस जिला पंचायत सभा कक्ष में अपरजिलाधिकारी, प्रशासन की अध्यक्षता में आयोजित किया गया

Share This Article

मुजफ्फरनगर 20 मई 2026 मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन के पत्र संख्या-28/12-6-2014-10/2011 दिनांकः 12.02.2014 के द्वारा प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को किसान दिवस जनपद स्तर पर मनाये जाने के निर्देशों के कम में जनपद के किसान भाइयों की समस्याओं का निस्तारण कराने के उदेश्य से माह मई, 2026 में तृतीय बुधवार को किसान दिवस जनपद स्तर पर जिला पंचायत सभा कक्ष में अपरजिलाधिकारी, प्रशासन की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जिसमें कृषकों को गत किसान दिवस की शिकायतों के निस्तारण की जानकारी दी गयी, तथा कृषकों को कृषि एवं कृषि से जुडे विभागों की योजनाओं की जानकारी दी गयी।

सभी समस्याओं के विषय में अपर जिलाधिकारी, (प्रशासन) द्वार कृषकों द्वारा कृषकों के भुगतान हेतु अनुरोध किया गया, जिस पर जिला गन्ना अधिकारी द्वारा गन्ना भुगतान कराने एवं नई प्रजाति के गन्ने की बुवाई करने हेतु कृषकों को जानकारी दी गयी। श्री सुमित मलिक, निवासी ग्राम पिनना द्वारा पेपर मिलो से प्रदूषण कम करने एवं कचरा जलाने से रोकने हेतु अनुरोध किया गया। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) मु०नगर द्वारा कृषकों को आश्वासन दिया गया कि समस्याओं के विषय में अपना व्यक्तिगत ध्यान देकर समस्याओं को निस्तारण कराया जाये तथा निस्तारण आख्या की साफ्ट कापी जन शिकायत मोबाईल ऐप पर अपलोड करने तथा हार्ड कापी उप कृषि निदेशक कार्यालय में उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया तथा आगामी किसान समाधान दिवस पर सम्बन्धित अधिकारियों को समय से किसान समाधान दिवस में उपस्थित होने हेतु भी निर्देशित किया अन्त में सभी कृषकों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए किसान दिवस का समापन किया गया।

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This