[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर में सर्राफा व्यापारियों के साथ SSP की बैठक, सुरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव के दिए निर्देश

Share This Article

मुजफ्फरनगर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में जनपद के सर्राफा व्यापारियों के साथ गोष्ठी आयोजित कर सुरक्षा व्यवस्था और साइबर अपराधों से बचाव को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।

 

बैठक के दौरान व्यापारियों की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और प्रतिष्ठानों की सुरक्षा संबंधी विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। एसएसपी ने व्यापारियों की समस्याएं और सुझाव भी सुने तथा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए आवश्यक सुझाव प्राप्त किए।

 

उन्होंने सभी व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रखने, सुरक्षा मानकों का पालन करने, संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने तथा सतर्क रहने की अपील की।

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बढ़ते साइबर अपराधों और ऑनलाइन ठगी के विभिन्न तरीकों की जानकारी देते हुए व्यापारियों को किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी, बैंक खाते और अन्य व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन और स्थानीय पुलिस से संपर्क करें।

 

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध  इन्दु सिद्धार्थ सहित अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और जनपद के सर्राफा व्यापारी मौजूद रहे।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This