ब्रेकिंग न्यूज़

पैगंबर-ए-इस्लाम पर भाजपा विधायक की टिप्पणी शर्मनाक, अपने लोगों को नियंत्रित करें

पैगंबर-ए-इस्लाम पर भाजपा विधायक की टिप्पणी शर्मनाक, अपने लोगों को नियंत्रित करें

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि भाजपा को अपने लोगों को नियंत्रित करना चाहिए जिससे कि देश में अमन-शांति का माहौल बना रह सके।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि भाजपा विधायक द्वारा पैगंबर-ए-इस्लाम के खिलाफ की गई टिप्पणी शर्मनाक और निंदनीय है। भाजपा को अपने लोगों को संयमित और नियंत्रित रखकर भारत की छवि को बचाने का काम करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अभी भाजपा से निलंबित नुपुर शर्मा द्वारा पैगंबर-ए-इस्लाम के विरुद्ध विवादित टिप्पणी पर गरमाया माहौल ठंडा भी नहीं हो पाया है कि भाजपा के अन्य नेता तेलंगाना के विधायक राजा सिंह ने उसी प्रकार का उत्तेजनात्मक कार्य किया है जो अति शर्मनाक और निंदनीय है।

उन्होंने कहा कि हालांकि तेलंगाना सरकार ने भाजपा विधायक को हैदराबाद में गिरफ्तार कर लिया है किंतु क्या यह बीजेपी नेतृत्व की जिम्मेदारी नहीं बनती है कि वह अपने लोगों को संयमित, नियंत्रित रखकर देश में अमन शांति कायम रखने के साथ-साथ विदेशों में भी भारत की छवि को आघात लगने से बचाए। बसपा सुप्रीमो ने ये बातें ट्वीट कर कहीं।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!