भाजपा क्षेत्रीय टीम की डा.तुलसी भारद्वाज के नेतृत्व में मुख्य अतिथि सुनीता बालियान की गरिमामय उपस्थिति में किया गया तिरंगा यात्रा का आयोजन
भाजपा क्षेत्रीय टीम की डा.तुलसी भारद्वाज के नेतृत्व में मुख्य अतिथि सुनीता बालियान की गरिमामय उपस्थिति में किया गया तिरंगा यात्रा का आयोजन

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में घर-घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जनपद मुजफ्फरनगर गांधी कॉलोनी स्थित के एसडी गर्ल्स कॉलेज, से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। डा सुनीता बाल्यान जी की गरिमामई उपस्थिति ने महिलाओं का हौसला बढ़ाया तथा यात्रा को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया , साथ ही राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
तिरंगा यात्रा का नेतृत्व मुख्य रूप से भाजपा क्षेत्रीय टीम से डा तुलसी भारद्वाज द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि संगठन के अभियानों से समूचे भारत में उत्सव एवम् हर्षोलास का माहौल है और सभी समुदाय के लोग इन अभियानों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे है जिनमे महिलाओं की भूमिका खास है। जिस प्रकार हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य जन जन में राष्ट्र भाव को पुनः जागृत करने का है।
वही हाल ही लांच जेम पोर्टल अभियान के तहत सभी छोटे बड़े एनजीओएस, स्वयं समूह संस्थाओं आदि जो किसी न किसी उत्पादन से जुड़े है, उन का रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा। जिससे भविष्य में उन्हें हर संभव मदद दी जा सके। कार्यक्रम सयोजिका बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला सायोजिका श्रीमती नीरज गौतम रही। कार्यक्रम में महिला टोली की ओर से एकता गुप्ता जी, सभासद रानी वर्मा, साधना सिघल,शालिनी शर्मा,सरिता गौड़, नमिता जौहरी, अंजना शर्मा आदि रहे।