नई दिल्ली

11 बच्चों और एक महिला को छुड़ाया गया, झारखंड से तस्करी कर दिल्ली लाए गए थे

11 बच्चों और एक महिला को छुड़ाया गया, झारखंड से तस्करी कर दिल्ली लाए गए थे

नई दिल्ली के नचिकेता स्थित एकीकृत पुनर्वास संसाधन केंद्र (आईआरआरसी) के नोडल अधिकारी ने बताया कि बच्चों में एक डेढ़ साल की बच्ची भी है। दिल्ली लाए जाते वक्त बच्ची की मां गर्भवती थी।
झारखंड से तस्करी कर लाए गए 11 बच्चों और एक महिला को दिल्ली से छुड़ा लिया गया है। 12 लोगों में से 10 बच्चे और महिला पश्चिमी सिंहभूम जिले के हैं, जबकि एक लड़का सिमडेगा जिले का रहने वाला है।
नई दिल्ली के नचिकेता स्थित एकीकृत पुनर्वास संसाधन केंद्र (आईआरआरसी) के नोडल अधिकारी ने बताया कि बच्चों में एक डेढ़ साल की बच्ची भी है।
दिल्ली लाए जाते वक्त बच्ची की मां गर्भवती थी। कुछ कारणों से उसने दिल्ली में इस हालत में लड़की को जन्म दिया कि जन्म के बाद महिला अपने बच्ची को पहचान भी नहीं पा रही थी।
जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि दिल्ली पुलिस ने बाल कल्याण समिति के तहत महिला को अल्पावधि गृह और बच्चे को एक साल कल्याण गृह को सौंप दिया है।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!