[aioseo_breadcrumbs]

कांवड़ यात्रा-2025 को निर्विघ्न, दुर्घटनामुक्त एवं सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक नगर मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड मार्ग का निरीक्षण करते हुए ड्यूटी प्वाइन्ट को किया चेक, डयूटी के सम्बन्ध में दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश*

Share This Article


कांवड़ यात्रा- 2025 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिये मुजफ्फरनगर पुलिस एवं प्रशासन पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में आज दिनांक 16.07.2025 को पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत द्वारा कांवड मार्ग का निरीक्षण किया गया। महोदय द्वारा कांवड मार्ग पर सुरक्षा सम्बन्धित सभी व्यवस्थाओं जैसे बैरिकेडिंग, डायवर्जन, बैरियर, रिफलेक्टर, दिशा हेतु लगाये गये फ्लैक्स बोर्ड आदि का निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात कावंड़ यात्रा के दौरान बनाये गये ड्यूटी प्वाईन्ट को चेक किया गया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने, कांवड यात्रियों के साथ शालीनता से व्यवहार करने एवं उनकी हरसम्भव सहायता करने तथा डायवर्जन प्लान को कडाई से लागू कराते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने, कांवड मार्ग पर नियमित रूप से पेट्रोलिंग करने, शिव भक्त श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने, यदि किसी श्रद्धालु के साथ कोई अप्रिय घटना होती है अथवा उनकी तबीयत खराब होती है तो तत्काल इसका संज्ञान लेकर अतिशीघ्र मेडिकल सहायता उपलब्ध कराने तथा छोटी/बडी सूचना से तत्काल उच्चाधिकारीगण को अवगत कराने सम्बन्धी आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए। इसके साथ ही शिव भक्त श्रद्धालुओं से वार्ता कर उनसे कुशलता पूछी गयी।

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This