ब्रेकिंग न्यूज़
सिवाया टोल प्रबंधन ने निकाली तिरंगा बाइक रैली
सिवाया टोल प्रबंधन ने निकाली तिरंगा बाइक रैली

दौराला
आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को सिवाया टोल प्लाजा प्रबंधन ने दौराला क्षेत्र के सिवाया टोल प्लाजा से सकोती और वापस सकोती से सिवाया टोल प्लाजा तक तिरंगा यात्रा निकाली इस दौरान टोल प्लाजा कर्मचारियों ने देशभक्ति के नारे लगाए और डीजे पर डांस किया टोल प्लाजा के उप महाप्रबंधक प्रदीप चौधरी ने देश की आजादी में शहीदों के जीवन पर प्रकाश डाला और 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभी कर्मचारियों से अपने अपनें घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया, इस दौरान रूट पेट्रोलिंग मैनेजर राणा प्रताप सिंह, सुरक्षा अधिकारी मनिंदर विहान, प्लाजा मैनेजर अनुज सोम,अश्वनी चौहान, अश्विनी चौधरी,राहुल सिवाच, नीरज डागर,रोहित चौधरी,मनोज चौधरी, शशिकांत शर्मा,प्रवीण चौधरी,सनी चौधरी, आदि मौजूद रहे,