ब्रेकिंग न्यूज़

महाराष्ट्र में हुआ मंत्रिमंडल विस्तार, भाजपा और शिंदे गुट के नौ-नौ विधायकों ने ली शपथ

महाराष्ट्र में हुआ मंत्रिमंडल विस्तार, भाजपा और शिंदे गुट के नौ-नौ विधायकों ने ली शपथ

महाराष्ट्र में बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार हो गया है। एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस की सरकार में कुल 18 मंत्रियों ने शपथ लिया है। भाजपा खेमे से 9 विधायक और शिंदे गुट के 9 विधायकों ने शपथ ली है। राजभवन में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलवाई है। इस दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और विपक्ष के नेता अजित पवार मौजूद रहे।

शपथ लेने वालो मंत्रियों में बीजेपी कोटे से वरिष्ठ नेता सुधीर मुनगंटीवार, चंद्रकांत पाटिल, राधाकृष्ण विखे पाटिल, गिरीश महाजन, सुरेश खाड़े, मंगल प्रभात लोढ़ा, अतुल मोरेश्वर सावे, विजयकुमार गावित और रवींद्र चव्हाण शामिल हैंष वहीं, शिंदे गुट से दादा भूसे, उदय सामंत, गुलाबराव पाटिल, शंभू राजे देसाई, संदीपन भुमरे, संजय राठौड़, दीपक केसरकर, अब्दुल सत्तार, तानाजी सावंत शामिल हैं। इससे पहले विपक्ष की ओर से लगातार यह दावा किया जा रहा था कि महाराष्ट्र में दो व्यक्तियों की सरकार है। इसी बहाने विपक्ष एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस पर जमकर निशाना विशाल रहा था। हालांकि, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे लगातार इस बात का दावा करते रहे थे कि सरकार का काम किसी भी तरीके से प्रभावित नहीं हो रहा है।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!