उत्तर प्रदेशमुजफ्फरनगर

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने NDA मे चयनित होने पर सृष्टि सिंह को दी शुभकामनाएं

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने NDA मे चयनित होने पर सृष्टि सिंह को दी शुभकामनाएं

मुजफ्फरनगर- शहर की द्वारकापुरी निवासी सृष्टि सिंह का चयन एनडीए में हुआ है। देश में प्रथम बार एनडीए के लिए लड़कियां चयनित की गई है। जिसके लिए पूरे देश से सिर्फ 19 लड़कियों का चयन किया गया है, जिसमें से द्वारकापुरी निवासी सृष्टि सिंह का चयन भी हुआ है। जिसको आज बधाई देने के लिए माननीय मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सृष्टि सिंह के घर पहुंचकर शुभकामनाएं प्रदान की। माननीय मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि एनडीए में चयनित होने पर पूरे जनपद के लिए यह गौरवान्वित करने वाली बात है क्योंकि पूरे देश से सिर्फ 19 लड़कियों में से एक लड़की जनपद मुजफ्फरनगर की है जो कि हमारे शहर के लिए अत्यंत गर्व की बात है, उन्होंने सृष्टि सिंह को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी ।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!