दुनिया

लंदन की सड़कों पर दिखे महेंद्र सिंह धोनी, सेल्फी के लिए फैंस की उमड़ी भीड़, देखें वीडियो

लंदन की सड़कों पर दिखे महेंद्र सिंह धोनी, सेल्फी के लिए फैंस की उमड़ी भीड़, देखें वीडियो


भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी इस समय इंग्लैंड के दौरे पर हैं। धोनी ने यहां पिछले हफ्ते अपना 41वां जन्मदिन अपने परिवार और कुछ करीबी दोस्तों के साथ मनाया था। उन्हें ऑल इंग्लैंड लॉन टेनिस क्लब में विंबलडन खेलों का आनंद लेते हुए भी देखा गया था। भारत बनाम इंग्लैंड की सफेद गेंद की सीरीज के दौरान भी धोनी नजर आए थे। वह गुरुवार को भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे के लिए कई पूर्व भारतीय साथियों के साथ लॉर्ड्स में नजर आए थे। इस बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें पूर्व कप्तान धोनी के साथ सेल्फी लेने के लिए भारतीय फैंस की भीड़ उमड़ गई। भीड़ इतनी थी कि धोनी का सड़क पर चलान काफी मुश्किल सा हो गया था।

इसे भी पढ़ें: बांग्लादेश के वनडे कप्तान तमीम इकबाल का टी20 से संन्यास, फेसबुक पर जारी किया पोस्ट
इस वायरल विडियो में उन्हें लंदन की सड़कों पर घूमते देखा जा सकता है। कई भारतीय फैंस उनकी पीछा करते हुए देखे गए, कुछ को दौड़ते हुए सेल्फी लेते भी देखा गया, जबकि अन्य लोग उनकी धोनी की एक झलक पाने के लिए उनके आसपास के सुरक्षाकर्मियों के साथ खड़े रहे। भारत के पूर्व कप्तान आखिरकार अपनी कार में सवार होकर निकल जाते है। पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे पता चलता है कि धोनी का जलवा और फैन फॉलोइंग कितनी जबरदस्त है।

इसे भी पढ़ें: सिंगापुर ओपन में पीवी सिंधु ने रचा इतिहास, चीन की खिलाड़ी को हराकर जीता खिताब
धोनी ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था और अब केवल आईपीएल खेलते हैं लेकिन वह अभी भी भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले क्रिकेटरों में से एक हैं। एमएस के अलावा, महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, सुरेश रैना और हरभजन सिंह सहित कई पूर्व भारतीय क्रिकेटर इस समय इंग्लैंड में हैं।और फैंस मौजूदा दौरे के दौरान मौजूदा भारतीय खिलाड़ियों के साथ सेल्फी लेने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!