World Samosa Day पर दुकानदारों ने किये विशेष इंतजाम, अपने Favorite Snacks को खूब खा रहे हैं लोग
World Samosa Day पर दुकानदारों ने किये विशेष इंतजाम, अपने Favorite Snacks को खूब खा रहे हैं लोग

5 सितंबर के दिन भारत में राष्ट्रीय शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इसके अलावा भी इस दिन के साथ कई ऐतिहासिक घटनाएं और रोचक किस्से जुड़े हुए हैं जैसे इस दिन देश के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म हुआ था। 1698 में पांच सितंबर के दिन ही इंग्लैंड में एक प्रतिद्वंद्वी ईस्ट इंडिया कंपनी खोली गई थी। 1763 में 5 सितंबर के दिन ही मीर कासिम को राजमहल के निकट उदयनाला में ब्रिटिश फौजों के खिलाफ युद्ध में हार स्वीकार करनी पड़ी थी। 1914 में 5 सितंबर के दिन ही ब्रिटेन, फ्रांस, बेल्जियम और रूस के बीच लंदन समझौता हुआ था। 5 सितंबर के दिन ही 1986 में आतंकवादियों द्वारा अपहृत भारतीय विमान के यात्रियों को बचाने के लिए विमान परिचारिका नीरजा भनोट ने अपनी जान दी थी। 5 सितंबर के दिन ही 1991 में नेल्सन मंडेला अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गये थे। 5 सितंबर के दिन ही 2002 में अफग़ानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई घातक हमले में बाल-बाल बचे थे। 5 सितंबर के दिन ही 2011 में भारतीय बैंक संघ और भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम द्वारा तैयार एटीएम के जरिए चेक निर्गम (क्लियर) करने की तकनीकी प्रणाली को अंतिम रूप दिया गया था। 5 सितंबर के दिन ही 2014 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अनुमान लगाया था कि गिनी, लाइबेरिया, नाइजीरिया, सेनेगल और सिएरा लियोन में इबोला वायरस से संक्रमित 3500 लोगों में से 1900 लोगों की मौत हो गयी है। 5 सितंबर के दिन ही 2022 में चीन के सिचुआन में 6.8 तीव्रता के भूकंप के कारण कम से कम 93 लोगों की मौत हो गयी थी और 25 लोग लापता हो गये थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 5 सितंबर के दिन ही विश्व समोसा दिवस भी मनाया जाता है?
जी हाँ, आज विश्व समोसा दिवस है। देखा जाये तो समोसा सभी को पसंद होता है और यह भारत के सर्वाधिक लोकप्रिय स्नैक्स में भी शामिल है। सड़क किनारे वाले ठेले से लेकर फाइव स्टार होटलों तक समोसे की तमाम किस्में खाने को मिल जाती हैं। समोसा कुछ लोगों के लिए पसंदीदा स्नैक है तो गरीब मजदूर इसे खाकर अपना पेट भी भरता है। आज विश्व समोसा दिवस को खास अंदाज में मनाया जा रहा है। होटलों और रेस्टोरेंटों में इस अवसर पर खास इंतजाम किये गये हैं। हम आपको बता दें कि समोसे के इतिहास के बारे में माना जाता है कि यह असल में भारत आये व्यापारियों के साथ यहां आया था। विश्व समोसा दिवस पर लखनऊ के समोसा दुकानदारों ने अपनी दुकानों पर पोस्टर और बैनर लगाए हैं, जिसे देखकर लोग पूरी दुनिया में सबसे पसंदीदा स्नैक्स में से एक समोसा खाने आ रहे हैं।