
मुजफ्फरनगर की बहनों द्वारा आज दिनांक 06.08.2025 को पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए राखी बाँधी गयी तथा जनकल्याण संदेश देते हुए उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा बहनों का आभार प्रकट किया गया तथा उन्हें सुरक्षा का वचन देते हुए कहा कि यदि कभी भी कोई समस्या हो तो तत्काल पुलिस को अवगत कराएं अथवा मेरे कार्यालय आकर सम्पर्क कर सकते हैं।
*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*








