[aioseo_breadcrumbs]

*साइबर हेल्प सेन्टर थाना खतौली द्वारा आवेदक से धोखाधड़ी कर ठगे गये 77,000 रुपये कराये गये वापस*

Share This Article

जनपद मुजफ्फरनगर में साइबर अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत साइबर सेल थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा 01 आवेदक के 77 हजार रुपये उनके खातें में वापस कराये गये।

*घटना का संक्षिप्त विवरणः-* आवेदक मोहित कुमार पुत्र कैलाश चंद्र नि0 ग्राम ग़ालिबपुर थाना खतौली जनपद मु0नगर द्वारा साइबर हेल्प डेस्क पर दिनांक 21.08.25 को 1930 के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई कि टेलीग्राम के माध्यम से इनकम करने के नाम पर उनसे *77,510/-* रुपये की धोखाधडी की गयी थी।

साइबर हेल्प डेस्क थाना खतौली द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित बैंक को फ्रॉड से अवगत कराया गया तथा दिनांक 01.09.2025 को 77000/- रुपये आवेदक के बैंक खाते में वापस कराये गये।

✅ मुजफ्फरनगर पुलिस जनपदवासियों से अपील करती है कि प्रलोभन में आकर किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। अपना खाता संख्या, पिन, ओटीपी, सीवीवी नम्बर आदि किसी के साथ साझा न करें। साइबर फ्रॉड/धोखाधडी होने पर तत्काल ????1930 पर कॉल करें अथवा मुजफ्फरनगर साइबर सेल ????9454401617 या निकटतम थाने पर स्थित साइबर हेल्प सेन्टर से सम्पर्क करें।

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This