राष्ट्रीय

राष्ट्रपति चुनाव: बंगाल के भाजपा सांसदों से मिलेंगीं द्रौपदी मुर्मू , सांसदों का हासिल करेंगी समर्थन

राष्ट्रपति चुनाव: बंगाल के भाजपा सांसदों से मिलेंगीं द्रौपदी मुर्मू , सांसदों का हासिल करेंगी समर्थन


कोलकाता। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव के मद्देनज़र मंगलवार को पश्चिम बंगाल के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसदों और विधायकों से मुलाकात करेंगी। सांसदों का समर्थन हासिल करने के लिए मुर्मू विभिन्न राज्यों का दौरा कर रहीं हैं। भाजपा सूत्रों ने बताया कि वह सोमवार की शाम करीब सात बजे कोलकाता पहुंचेंगी। भाजपा के एक नेता ने बताया, 12 जुलाई की सुबह वह सबसे पहले शहर में स्वामी विवेकानंद के पैतृक घर जाएंगी। फिर वह सुबह करीब 10 बजे एक होटल में भाजपा सांसदों से मिलेंगी।

इसे भी पढ़ें: चाय पर चर्चा में शामिल हुए संजय द्विवेदी, कहा- साहित्य और पत्रकारिता को लेकर इन्दौर उम्मीदों का शहर
बता दें कि मुर्मू का नौ जुलाई को कोलकाता जाने का कार्यक्रम था, लेकिन जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के सम्मान में घोषित एक दिवसीय राष्ट्रीय शोक के मद्देनजर इसे रद्द कर दिया गया। पूर्व प्रधानमंत्री, 67 वर्षीय आबे की आठ जुलाई को जापान के एक पश्चिमी शहर नारा में अपनी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करते समय गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाल ही में कहा था कि ओडिशा की एक आदिवासी भाजपा नेता मुर्मू राष्ट्रपति पद के लिए आम सहमति की उम्मीदवार हो सकती थीं, अगर भाजपा ने उन्हें मैदान में उतारने से पहले विपक्षी दलों के साथ चर्चा की होती।

इसे भी पढ़ें: SC में सुनवाई से पहले संजय राउत का बयान, महाराष्ट्र में जो सरकार को थोपा गया, वह पूरी तरह से अवैध है
कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सहित गैर-भाजपा दलों ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को संयुक्त उम्मीदवार के रूप में नामित किया है। पश्चिम बंगाल में भाजपा के 17 लोगसभा सांसद हैं। इनमें से अर्जुन सिंह तृणमूल कांग्रेस में चले गए हैं लेकिन उन्होंने बतौर सांसद इस्तीफा नहीं दिया है। राज्य विधानसभा में भाजपा के 75 विधायक हैं। इनमें से पांच तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं लेकिन उन्होंने भी बतौर विधायक इस्तीफा नहीं दिया है।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!