अंतर्राष्ट्रीय

अफगानिस्तान, लीबिया समेत कई देशों में मनाया जा रहा ईद-उल-अजहा का पर्व

अफगानिस्तान, लीबिया समेत कई देशों में मनाया जा रहा ईद-उल-अजहा का पर्व


मीना (सऊदी अरब)| अफगानिस्तान, लीबिया, मिस्र, केन्या और यमन समेत दुनिया के कई देशों में शनिवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व मनाया जा रहा है।

इंडोनेशिया, भारत और पाकिस्तान सहित एशिया के ज्यादातर देशों में रविवार को बकरीद मनाई जायेगी। खुशी के इस त्योहार पर भोजन की विविधता एक मुख्य आकर्षण होता है, लेकिन यूक्रेन में रूस के हमले के कारण खाद्य पदार्थों की कीमतों में हुई वृद्धि का जश्न पर असर देखा जा रहा है।

उत्तरी अफगानिस्तान में मजार-ए-शरीफ के एक मवेशी बाजार के मोहम्मद नादिर ने कहा, ‘‘हर कोई अल्लाह के नाम पर एक जानवर की कुर्बानी देना चाहता है, लेकिन वे ऐसा नहीं कर सकते क्योंकि वे गरीब हैं।’’

यूक्रेन युद्ध के कारण गेहूं और मांस की कीमतें कई गुना बढ़ गई हैं। गाजा पट्टी में एक पशु बाजार में खरीदारों की संख्या कम थी। विक्रेताओं ने कहा कि हाल के हफ्तों में भेड़ के चारे की कीमत चार गुना बढ़ गई है। चार दिवसीय त्योहार पर बहुत से मुस्लिम पारंपरिक तौर पर पशुओं की कुर्बानी देने के बाद उसके मांस को परिवार, दोस्तों और गरीबों में वितरित करते हैं।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!