राजनीति

रविंदर रैना का दावा, जम्मू-कश्मीर में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी भाजपा

रविंदर रैना का दावा, जम्मू-कश्मीर में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी भाजपा


जम्मू। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष रविंदर रैना ने पार्टी नेताओं से आम लोगों तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने का आह्वान करते हुए शुक्रवार को कहा कि भाजपा केंद्र शासित प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। रैना ने कहा कि पार्टी यह सुनिश्चित करेगी कि देश आंतरिक और बाहरी दोनों ही तरह से मजबूत हो और दुनिया का नेतृत्व करे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने एक कार्यशाला के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘भाजपा नेताओं के समर्पित प्रयासों से पार्टी अपने दम पर जम्मू-कश्मीर में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है।’’

इसे भी पढ़ें: टार्गेट किलिंग के खौफ में जी रहे हैं कश्मीरी पंडित, सुरक्षित जगह ट्रांसफर की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी

भाजपा के पदाधिकारियों, नेताओं और सदस्यों के लिए तीन दिवसीय एक कार्यशाला उधमपुर जिले के पटनीटॉप में एक स्वास्थ्य रिसॉर्ट में आयोजित की जा रही है, जिसमें सरकार और देश के सामने मौजूद चुनौतियों और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा और मंथन किया जा रहा है। रैना ने कहा कि इन सत्रों में पार्टी की विचारधारा, नीतियों और सिद्धांतों पर गहन चर्चा की जाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं को पार्टी के सिद्धांतों को अपने दैनिक जीवन में अपनाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने किया हज़रतबल दरगाह का दौरा, ईद की तैयारियों की समीक्षा की

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा अपनाई गई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय नीतियों के बारे में भी पार्टी कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। भारतीय समाज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की भूमिका के बारे में विस्तार से बताते हुए इसके प्रांत कार्यवाह विक्रांत शर्मा ने कहा, ‘‘समाज को एकजुट करने की आवश्यकता दृढ़ता से महसूस की गई जो भविष्य में भी राष्ट्र की सीमाओं की सफलतापूर्वक रक्षा कर सके।’’ इस अवसर पर भाजपा के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!