मुजफ्फरनगर

पर्यावरण, वन एवम जलवायु परिवर्तन हेतु पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने किया वृक्षारोपण

पर्यावरण, वन एवम जलवायु परिवर्तन हेतु पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने किया वृक्षारोपण


वन महोत्सव कार्यक्रम 2022 के अर्न्तगत मेरा वृक्ष, मेरा भविष्य थीम के अंतर्गत तहसील बुढाना के प्रांगण में जिलाधिकारी महोदय‚ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

शासन के निर्देशानुसार एवं पर्यावरण, वन एवम जलवायु परिवर्तन विभाग के तत्वाधान में वन महोत्सव कार्यक्रम 2022 के अर्न्तगत मेरा वृक्ष, मेरा भविष्य थीम पर प्रदेश में वर्ष 2022-23 के लिए 35 करोड पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उक्त कार्यक्रम के दृष्टिगत दिनांक 05 जुलाई, 2022 को 25 करोड पौधेरोपण का लक्ष्य दिया गया है। जिसके लिए शासन से विस्तृत दिशा निर्देश प्रदान किये गये है।
आज *दिनांक 02/07/2022* को उक्त के क्रम में जिलाधिकारी महोदय श्री चन्द्र भूषण सिंह द्वारा तहसील बुढाना के प्रांगण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक यादव, मुख्य विकास अधिकारी श्री संदीप भागिया, प्रभागीय वनाधिकारी श्री कन्हैया पटेल एवं प्रशासनिक टीम के साथ वृक्षारोपण किया गया।
वृक्षारोपण के पश्चात जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि 5 जुलाई को होने वाले वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक विकासखंड की एक साइट पर महिलाओं द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जाएगा जिसे शक्ति वन के नाम से जाना जाएगा।
प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि वृक्षारोपण जन आदोंलन 2022 के तहत शासन द्वारा लगातार निर्देश प्राप्त हो रहे है जिसके लिए जनपद स्तर पर पूर्ण तैयारी की जा रही है जनपद में उक्त कार्यक्रम के दृष्टिगत सभी विभागाें के साथ बैठक कर रुपरेखा तैयार कर ली गयी है एवं समस्त विभागों को उनके लक्ष्य से अवगत कराते हुए पौधा राेपण जगह चिन्हित किये जाने के निर्देश दिये गये है। इस बार जनपद में विभिन्न प्रकार के पौधारोपण कार्यक्रम जैसे अमृत वन‚ शक्ति वन‚ नगर वन‚ खाद्‍य वन‚ बाल वन‚युवा वन इत्यादि की स्थापना किये जाने का प्रयास किया जायेगा।
इस बार समस्त सरकारी⁄गैर सरकारी संस्थाए‚ सिविल सोसायटी‚ NCC, NSS, नेहरु युवा केन्द्र‚ युवक मंगल दल‚ महिला मंगल दल‚ सभी व्यापार मंडल इत्यादि की प्रतिभागिता के साथ व्यापक सक्रिय जन सहभागिता से वृक्षारोपण कार्यक्रम अभियान को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराया जायेगा।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!