Bollywood

सोनम कपूर ने बाहुबली समेत इन बड़ी फिल्मों को किया था रिजेक्ट, लिस्ट जानकर रह जाएंगे दंग

सोनम कपूर ने बाहुबली समेत इन बड़ी फिल्मों को किया था रिजेक्ट, लिस्ट जानकर रह जाएंगे दंग


बॉलीवुड की फैशन डीवा सोनम कपूर आज यानी 9 जून को अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। इन दिनों सोनम अपनी प्रेगनेंसी एन्जॉय कर रही हैं और जल्द ही अपने घर एक नन्हे मेहमान का स्वागत करने वाली हैं। फैंस को भी सोनम के बेबी का बेसब्री से इंतज़ार है। अगर सोनम कपूर के फिल्मी करियर की बात करें तो एक्ट्रेस ने रांझना और नीरजा जैसी कई हिट फिल्में दी हैं। उनकी फिल्म ‘नीरजा’ को काफी सराहा गया था। हालाँकि, सोनम ने अपने करियर में कई फिल्मों को बिना सोचे-समझे ना कह दिया था। जो बाद में ब्लॉकबस्टर साबित हुईं। आइए जानते हैं सोनम कपूर ने कौन सी फिल्मों को रिजेक्ट किया –

बाहुबली

एस एस राजामौली की सुपरहिट फिल्म ‘बाहुबली’ में अवंतिका का रोल सबसे पहले सोनम कपूर को ऑफर हुआ था। हालांकि, एक्ट्रेस ने इस ऑफर के लिए ना कह दिया। इसके बाद ये किरदार तमन्ना भाटिया को मिला और फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

काइट्स

ऋतिक रोशन की फिल्म ‘काइट्स’ के लिए सोनम कपूर को रोले ऑफर हुआ था। लेकिन एक्ट्रेस ने इस ऑफर को भी ठुकरा दिया।

रब ने बना दी जोड़ी

शाहरुख खान की सुपरहिट मूवी ‘रब ने बना दी जोड़ी’ में अनुष्का शर्मा का रोल पहले सोनम कपूर को ऑफर हुआ था। लेकिन सोनम कपूर ने इस ऑफर को लात मार दी, जो उनकी लाइफ की सबसे बड़ी गलती

राम-लीला

रणवीर सिंह की फिल्म ‘राम-लीला’ में दीपिका का रोल सबसे पहले सोनम कपूर को ऑफर हुआ था। लेकिन एक्ट्रेस ने संजय लीला भंसाली के इस ऑफर को भी ठुकरा दिया। इसके बाद दीपिका पादुकोण ने फिल्म में लीड रोल निभाया।

सावरिया

सोनम कपूर ने फिल्म ‘सावरिया’ से बॉलीवुड में डेब्यू रखा था। इस मूवी के लिए एक्ट्रेस ने महंगे-महंगे मॉडलिंग ऑफर को लात मार दी थी।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!