मुजफ्फरनगर जनपद के पुरकाजी क्षेत्र में विद्युत विभाग के कर्मचारी के साथ मारपीट के मामले में आरोपी अमित कश्यप के खिलाफ बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर (JE) की तहरीर पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, सरकारी कर्मचारी पर हमला करने सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
बताया गया कि एक लाख रुपये से अधिक के बकाया बिजली बिल के चलते विद्युत विभाग की टीम कनेक्शन काटने पहुंची थी। इसी दौरान आरोपी अमित कश्यप ने कथित रूप से विरोध करते हुए विद्युत कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी।
घटना के बाद विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभागीय अधिकारियों ने तत्काल पुलिस में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप









