मुजफ्फरनगर – नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा—“नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान के तहत खतौली पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो कथित मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 3 अक्टूबर 2026 को नहर पटरी रोड पर चेकिंग के दौरान दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। उनके कब्जे से 22.9 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 11.50 लाख रुपये बताई गई है, और एक KTM मोटरसाइकिल बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रवि (20) पुत्र शिवकुमार और शंकर (19) पुत्र पेरीसोमी, दोनों निवासी रोहटा रोड, थाना कंकरखेड़ा, मेरठ के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की जांच की जा रही है। मामले में थाना खतौली पर NDPS एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन एवं क्षेत्राधिकारी खतौली के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक खतौली के नेतृत्व में की गई।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप









