मुजफ्फरनगर – इंडियन पोटाश लिमिटेड, शुगर यूनिट रोहाना कलां के मिल गेट पर शनिवार को नशा मुक्त भारत अभियान एवं मिशन स्पंदन के अंतर्गत नशा मुक्ति को लेकर विशेष शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन “विकसित भारत की ओर एक सशक्त कदम” तथा दादी प्रकाशमणी जी की पावन स्मृति में चलाए जा रहे “10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान” के तहत किया गया।
इस अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से बी.के. लक्ष्मी दीदी ने शुगर यूनिट रोहाना कलां के यूनिट हेड लोकेश कुमार सहित उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। सभी ने संकल्प लिया कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहेंगे और अपने परिवार व समाज को भी नशे से बचाने के लिए जागरूक करेंगे।
कार्यक्रम में बी.के. बृज मोहन त्यागी, बी.के. अरविंद सिंह, बी.के. मदन मोहन और बी.के. राकेश कुमार सहित अन्य प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। उन्होंने नशे के दुष्प्रभावों और नशा मुक्त जीवन के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस दौरान वीर सैन, आर.के. तिवारी, आर.के. पांडेय, पंकज शर्मा, एन.के. रस्तोगी, अमित त्यागी, दीप्तिमान त्यागी, जसमेन्द्र सिंह, पवनेश शर्मा सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में सभी ने नशा मुक्त भारत के निर्माण में योगदान देने तथा स्वयं और अपने परिवार को नशे से सुरक्षित रखने का सामूहिक संकल्प लिया।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप









