[aioseo_breadcrumbs]

सपा कार्यालय पर गांधी-शास्त्री जयंती पर हुआ कार्यक्रम

Share This Article

मुजफ्फरनगर – समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। सपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

 

सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के माध्यम से देश को एकजुट करने का काम किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज को भाईचारे, शांति और आपसी सौहार्द की जरूरत है। गांधी जी के विचारों को अपनाकर समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत किया जा सकता है।

 

कार्यक्रम में वक्ताओं ने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को भी याद किया। नेताओं ने कहा कि दोनों महापुरुषों का जीवन देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

 

कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष बॉबी त्यागी, प्रदेश सचिव ईलम सिंह गुजर, जिला महासचिव सोमपाल कोरी, जिला उपाध्यक्ष ओमपाल सिंह, मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष राशिद मलिक, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष सलमान त्यागी, महिला सभा जिलाध्यक्ष पूजा अंबेडकर सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

अंत में सभी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को जीवन में अपनाने तथा समाज में एकता, शांति और सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प लिया।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This