[aioseo_breadcrumbs]

गांधी-शास्त्री जयंती पर चौ. छोटू राम पीजी कॉलेज में विशेष कार्यक्रम, युवाओं को सत्य-ईमानदारी और राष्ट्रसेवा का संदेश

Share This Article

मुजफ्फरनगर, 2 अक्टूबर 2026 – चौ. छोटू राम पीजी कॉलेज, मुजफ्फरनगर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दोनों महान विभूतियों के जीवन, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया गया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9 बजे महाविद्यालय परिसर में ध्वजारोहण के साथ हुआ। प्राचार्य प्रो. के.पी. सिंह ने मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता एवं उद्योगपति कुश पुरी की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया। इसके बाद सभी ने राष्ट्रगान गाया।

 

मुख्य अतिथि कुश पुरी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन का उल्लेख किया। उन्होंने युवाओं से अनुशासन, ईमानदारी, मेहनत, स्वावलंबन और राष्ट्रहित की भावना को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

प्राचार्य प्रो. के.पी. सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के माध्यम से स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी। उनके स्वच्छता, ग्राम स्वराज, आत्मनिर्भरता और सामाजिक समरसता से जुड़े विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन सार्वजनिक जीवन में उच्च आदर्शों की मिसाल है।

 

कार्यक्रम का संचालन डॉ. ओमबीर सिंह ने किया। इस दौरान डॉ. संदीप कुमार, डॉ. जी.आर. किशोर, डॉ. आर.के. सिंह, डॉ. साहदेव मान, डॉ. सुभाष विकल, डॉ. आई.डी. शर्मा, डॉ. सायोनी दास, डॉ. सुधीर पाल और डॉ. एच.एस. राठौर सहित अन्य शिक्षकगण ने भी अपने विचार रखे।

 

महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और गांधी-शास्त्री के जीवन एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। विद्यार्थियों ने कहा कि दोनों महापुरुषों का जीवन सत्य, अनुशासन, त्याग, परिश्रम और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है।

 

कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की। उपस्थितजनों ने उनके आदर्शों को केवल जयंती समारोह तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन में अपनाने और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This