[aioseo_breadcrumbs]

25वीं हरियाणा स्टेट कराटे चैंपियनशिप में मुजफ्फरनगर के राजेश कौशिक रहे रैफरी व जज

Share This Article

मुजफ्फरनगर, 2 अक्टूबर 2026 – 25वीं हरियाणा स्टेट सब-जूनियर, कैडेट एवं जूनियर कराटे चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में किया गया, जबकि सीनियर कराटे चैंपियनशिप सोनीपत, हरियाणा में आयोजित हुई।

 

प्रतियोगिता में प्रदेशभर से विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के महासचिव सिहान राजेश कौशिक ने प्रतियोगिता में रैफरी एवं जज के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

राजेश कौशिक ने विभिन्न मुकाबलों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का निष्पक्ष मूल्यांकन किया। उनके अनुभव और तकनीकी ज्ञान से प्रतियोगिता के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान करने के साथ उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना रहा।

प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि विधायक पवन खरखोदा, हरियाणा स्पोर्ट कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार, डिप्टी स्पोर्ट्स ऑफिसर सोनीपत तथा कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव योगेश कालरा मौजूद रहे। प्रतियोगिता टेक्निकल डायरेक्टर सुशील शर्मा एवं हरियाणा स्पोर्ट कराटे एसोसिएशन के महासचिव अनूप ठाकुर की देखरेख में संपन्न हुई।

 

सिहान राजेश कौशिक की रैफरी एवं जज के रूप में सहभागिता को मुजफ्फरनगर के लिए गौरव का विषय बताया गया। आयोजकों और खेल प्रेमियों ने उनकी भूमिका की सराहना की।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This