[aioseo_breadcrumbs]

गांधी-शास्त्री जयंती पर पुलिस लाइन में श्रद्धासुमन, 15 पुलिसकर्मी पदकों से सम्मानित

Share This Article

मुजफ्फरनगर, 2 अक्टूबर – रिजर्व पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा सहित पुलिस अधिकारियों ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और सलामी दी।

 

इस दौरान एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को सत्य, अहिंसा, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी तथा देश की एकता-अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने गांधी और शास्त्री के जीवन, आदर्शों एवं राष्ट्र के प्रति योगदान को याद करते हुए पुलिसकर्मियों से पूरी निष्ठा के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम में पुलिस विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को कंबल भी वितरित किए गए।

वहीं, गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रदत्त अति उत्कृष्ट सेवा पदक एवं उत्कृष्ट सेवा पदक से जनपद के 15 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। एसएसपी ने पदक प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए उनकी उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना की।

 

कार्यक्रम में एसपी सिटी अमृत जैन, एसपी क्राइम इन्दु सिद्धार्थ, एसपी ट्रैफिक अतुल कुमार चौबे, एएसपी सिद्धार्थ मिश्रा समेत अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This