[aioseo_breadcrumbs]

महिला से कुंडल लूटने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, लूटा कुंडल बरामद

Share This Article

मुजफ्फरनगर – सिविल लाइन थाना क्षेत्र में महिला से कुंडल लूटने की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस के अनुसार, 7 सितंबर को मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने एक महिला के कुंडल लूट लिए थे। घटना के खुलासे के लिए सिविल लाइन पुलिस और एसओजी की टीमें गठित की गई थीं।

 

2 अक्टूबर की देर रात रुड़की रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया। पुलिस का दावा है कि बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने लगा। पीछा करने पर बाइक फिसलकर गिर गई, जिसके बाद बदमाश जंगल की ओर भागते हुए फायरिंग करता रहा।

पुलिस की जवाबी फायरिंग में परवेज पुत्र असलम घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटा गया एक कुंडल, घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल और 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा व एक खोखा कारतूस बरामद करने का दावा किया है।

 

आरोपी की गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में सिविल लाइन पुलिस द्वारा अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This