कांवड़ यात्रा-2026 की सुरक्षा व्यवस्थाओं का पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन ने लिया जायजा
मुजफ्फरनगर – कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं दुर्घटनामुक्त संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन ने गुरुवार को शिव चौक, मीनाक्षी चौक, वहलना कट एवं गुप्ता रिसोर्ट (मंसूरपुर) स्थित कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बैरिकेडिंग, यातायात डायवर्जन, पुलिस पिकेट, सीसीटीवी निगरानी, भीड़ नियंत्रण एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं…

