[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा-2026 के लिए शिव चौक कांवड़ थाना पर विभिन्न विभागों के हेल्पलाइन नंबर किए गए प्रदर्शित

Share This Article

मुजफ्फरनगर, 30 जुलाई। कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के लिए कांवड़ थाना शिव चौक पर विभिन्न विभागों के महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर प्रमुखता से प्रदर्शित किए गए हैं।

प्रदर्शित हेल्पलाइन नंबरों में कांवड़ थाना शिव चौक, विद्युत विभाग, नगर पालिका परिषद, खाद्य सुरक्षा विभाग (फूड सेफ्टी अधिकारी), खोया-पाया केंद्र (शिव चौक) तथा लोक निर्माण विभाग (PWD) के संपर्क नंबर शामिल हैं। इन नंबरों के माध्यम से श्रद्धालु आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विभाग से तत्काल संपर्क कर त्वरित सहायता प्राप्त कर सकेंगे।


मुजफ्फरनगर पुलिस का उद्देश्य कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना है। एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों के हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध होने से आपसी समन्वय बेहतर होगा और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी।

मुजफ्फरनगर पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि आवश्यकता पड़ने पर प्रदर्शित हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क कर सहयोग प्राप्त करें।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This