[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर: एथलेटिक्स खिलाड़ी नेहा बालियान का दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में चयन, सीडीओ ने किया सम्मानित

Share This Article

मुजफ्फरनगर, 30 जुलाई। जनपद मुजफ्फरनगर के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, शाहपुर में संचालित एथलेटिक्स खेलो इंडिया सेंटर की होनहार खिलाड़ी कु. नेहा बालियान का चयन दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में हुआ है। इस उपलब्धि पर जिला खेल कार्यालय, मुजफ्फरनगर द्वारा सम्मान एवं बधाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी श्री कमल किशोर कंडारकर देशभूषण ने कु. नेहा बालियान को फूलमाला पहनाकर, पटका ओढ़ाकर तथा खेल किट भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और विश्वास व्यक्त किया कि नेहा आगे भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जनपद और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।

इस अवसर पर प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी श्री भूपेंद्र सिंह, उप क्रीड़ा अधिकारी सुश्री पूनम बिश्नोई, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज शाहपुर के अध्यक्ष श्री सत्येंद्र बालियान, बाल कल्याण समिति मुजफ्फरनगर के सदस्य श्री राजीव कुमार सहित जिला खेल कार्यालय के समस्त स्टाफ ने कु. नेहा बालियान एवं उनके कोच श्री विकास सैनी को दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में चयनित होने पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This