[aioseo_breadcrumbs]

कांवड़ यात्रा-2026 की सुरक्षा व्यवस्थाओं का पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन ने लिया जायजा

Share This Article

मुजफ्फरनगर – कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं दुर्घटनामुक्त संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन ने गुरुवार को शिव चौक, मीनाक्षी चौक, वहलना कट एवं गुप्ता रिसोर्ट (मंसूरपुर) स्थित कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।


निरीक्षण के दौरान बैरिकेडिंग, यातायात डायवर्जन, पुलिस पिकेट, सीसीटीवी निगरानी, भीड़ नियंत्रण एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया। संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक नगर ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रियों के साथ सौहार्दपूर्ण एवं विनम्र व्यवहार रखें, पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों एवं कंट्रोल रूम को दें।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रियों और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे तथा पूरे कांवड़ मार्ग पर लगातार प्रभावी निगरानी रखी जाए।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This