[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर: एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने रिजर्व पुलिस लाइन में लिया अर्दली रूम, अभिलेखों का किया निरीक्षण

Share This Article

मुजफ्फरनगर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में अर्दली रूम का आयोजन कर विभिन्न शाखाओं के अभिलेखों एवं कार्यप्रणाली का गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के रख-रखाव, अद्यतन स्थिति एवं कार्यालयी कार्यों की समीक्षा की गई। एसएसपी ने संबंधित शाखा प्रभारियों और कर्मचारियों को अभिलेखों को सुव्यवस्थित, अद्यतन एवं विभागीय नियमों के अनुरूप रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्ध निस्तारण तथा विभागीय नियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने, कार्यालयी कार्यों में लापरवाही न बरतने तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ मिश्रा, प्रतिसार निरीक्षक उदल सिंह सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This