उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (राशन व्यवस्था) के तहत बड़ी कार्रवाई की जा रही है। विभाग द्वारा विकसित ऐप के माध्यम से अपात्र लाभार्थियों की पहचान का अभियान जारी है।
अब तक 37,72,629 लाभार्थियों को अपात्र के रूप में चिन्हित किया जा चुका है। इन मामलों की जांच की जा रही है और सत्यापन के बाद अपात्र पाए जाने वाले राशन कार्ड धारकों के राशन कार्ड निरस्त किए जाने की तैयारी की जा रही है।
इस अभियान का उद्देश्य केवल पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों तक सरकारी खाद्यान्न योजना का लाभ सुनिश्चित करना है। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम कार्रवाई संबंधित अधिकारियों द्वारा की जाएगी








